प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

बढ़ते समुद्र जल स्तर का डेलोस द्वीप पर प्रभाव

  • 20 Jun 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का स्तर बढ़ने से माइकोनोस के निकट स्थित एजियन सागर का छोटा-सा द्वीप डेलोस अगले 50 वर्षों में लुप्त हो सकता है।

  • डेलोस को प्राचीन ग्रीक एवं रोमन दुनिया के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अभयारण्यों में से एक है।
    • यह यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है और साथ ही हेलेनिस्टिक एवं रोमन काल के दौरान दैनिक जीवन की बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है।
    • शोध से पता चलता है कि तापमान एवं आर्द्रता में वृद्धि से सांस्कृतिक विरासत स्मारकों में प्रयुक्त सामग्रियों की रासायनिक संरचना में परिवर्तन आ सकता है।
    • समुद्री जल के कटाव के कारण दिखाई देने वाली संरचनात्मक क्षति के कारण यह खतरा और भी बढ़ गया है, जो विशेष रूप से पहली तथा दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के व्यापार एवं भंडारण भवनों जैसे क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है।
  • एजियन सागर भूमध्य सागर की एक शाखा है।

Delos_Island

और पढ़ें… एजियन सागर

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow