गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य | 15 Apr 2025

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के अंतर्गत चीता परियोजना संचालन समिति ने पर्यावास का विस्तार करने के लिये कुनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य (मध्य प्रदेश) से कुछ चीतों के स्थानांतरण को मंजूरी दी।

  • गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य: यह राजस्थान की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में स्थित है और 368 वर्ग किमी में फैला हुआ है। 
    • इसमें सवाना, खुले घास के मैदान, शुष्क पर्णपाती वन और नदी क्षेत्र का विविध पारिस्थितिकी तंत्र है, और इसे एक महत्त्वपूर्ण पक्षी और जैवविविधता क्षेत्र (IBA) के रूप में मान्यता प्राप्त है।
    • चंबल नदी इस अभयारण्य को दो भागों में विभाजित करती है, तथा गांधी सागर बाँध अभयारण्य के भीतर स्थित है।
    • अभयारण्य का पारिस्थितिकी तंत्र केन्या के मासाई मारा के समरूप है, जो अपने सवाना वन और प्रचुर वन्य जीवन के लिये जाना जाता है, जो इसे चीतों के लिये एक आदर्श आश्रय स्थल बनाता है।

Gandhi_Sagar_Wildlife_Sanctuary

  • दीर्घकालिक चीता संरक्षण लक्ष्य: गांधी सागर को व्यापक मेटापॉपुलेशन रणनीति का हिस्सा बनाने की योजना है, जिसका लक्ष्य मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुनो-गांधी सागर परिदृश्य में 60-70 चीतों को संरक्षण प्रदान करना है।

cheetah

और पढ़ें: गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में चीते