रैपिड फायर
महिला PRI नेताओं का सशक्तीकरण
- 07 Mar 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
पंचायती राज मंत्रालय ने ज़मीनी स्तर पर जेंडर-सेंसिटिव शासन को आगे बढ़ाने हेतु सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान और आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायत (MWFGP) शुरू किया है ।
- सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान: यह एक राष्ट्रव्यापी क्षमता निर्माण पहल है जिसका लक्ष्य पंचायती राज संस्थाओं (PRI) की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों (WER) के नेतृत्व कौशल को सुदृढ़ बनाना है।
- उद्देश्य: ग्रामीण शासन में महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के नेतृत्व, निर्णयन और सक्रिय भागीदारी को सुदृढ़ बनाना।
- MWFGP: इसका उद्देश्य प्रत्येक ज़िले में कम-से-कम एक आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायत की स्थापना करना है, जो जेंडर-सेंसिटिव और बालिका-अनुकूल शासन प्रथाओं के लिये एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगी।
- लैंगिक हिंसा का निवारण: पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिये लैंगिक हिंसा और हानिकारक प्रथाओं की रोकथाम हेतु कानून पर एक व्यापक पाठ्यक्रम भी पेश किया गया।
- पंचायती राज संस्थाओं में 1.4 मिलियन से अधिक महिलाएँ निर्वाचित हुई हैं, तथा बिहार (50%) जैसे राज्यों में कोटा से परे उच्च प्रतिनिधित्व (33% से कम नहीं) देखा गया है।
- WER द्वारा स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का प्रयोग सुनिश्चित करने हेतु मंत्रालय ने "मुखिया पति" या "सरपंच पति" संस्कृति को समाप्त करने पर भी ज़ोर दिया।
और पढ़ें: पंचायतों में प्रधान पति संबंधी मुद्दा