कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिये CPI | 01 Mar 2025

स्रोत: पी.आई.बी.

श्रम और रोज़गार मंत्रालय के श्रम ब्यूरो ने कृषि श्रमिकों (CPI-AL) और ग्रामीण श्रमिकों (CPI-RL) के लिये अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया है।

  • CPI -AL और CPI-RL शृंखला वर्तमान में 20 राज्यों और अखिल भारतीय स्तर पर मासिक रूप से संकलित की जाती है।
  • जनवरी 2025 में मुद्रास्फीति दर क्रमशः 4.61% और 4.73% दर्ज की गई, जो उल्लेखनीय गिरावट दर्शाती है, जो ग्रामीण भारत में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर मूल्य दबाव में कमी का संकेत देती है।
  • CPI-AL: यह ग्रामीण कृषि श्रमिकों के जीवन -यापन की लागत में परिवर्तन को मापता है और इसका उपयोग विभिन्न राज्यों में कृषि श्रमिकों के लिये न्यूनतम मज़दूरी को समायोजित करने के लिये किया जाता है।
    • CPI(AL) CPI(RL) का एक उपसमूह है।
  • CPI-RL: यह ग्रामीण श्रमिकों के जीवन-यापन की लागत में परिवर्तन को मापता है।
    • CPI-AL और CPI-RL दोनों के लिये आधार वर्ष 1986-87 है। 
      • आधार वर्ष समय के साथ सांख्यिकीय परिवर्तनों की तुलना करने के लिये एक संदर्भ बिंदु है। उदाहरण के लिये, GDP,  मुद्रास्फीति आदि।

और पढ़ें: औद्योगिक श्रमिकों के लिये उपभोक्ता मूल्य सूचकांक