ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

भारत के राष्ट्रपति को सिटी की ऑफ ऑनर पुरस्कार

  • 14 Apr 2025
  • 3 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

भारत के राष्ट्रपति ने भारत और पुर्तगाल के बीच मज़बूत संबंधों और सद्भावना को स्वीकार करते हुए लिस्बन (पुर्तगाल) के मेयर से 'सिटी की ऑफ ऑनर' प्राप्त किया।

  • यह लिस्बन शहर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो समाज में योगदान या पुर्तगाल के साथ संबंधों को मान्यता देने के लिये मेयर द्वारा दिया जाता है। 
  • वर्ष 2025 भारत-पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगाँठ का प्रतीक है।

भारत-पुर्तगाल संबंध:

  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: भारत-पुर्तगाल संबंध वर्ष 1498 में वास्को डी गामा के कालीकट आगमन के साथ शुरू हुआ। 
    • पुर्तगाल की 1974 की कार्नेशन क्रांति के बाद पूर्ण राजनयिक सामान्यीकरण प्राप्त हुआ , जिसकी परिणति वर्ष 1975 की गोवा संधि के रूप में हुई।
  • सामरिक सहयोग: पुर्तगाल ने UNSC की स्थायी सदस्यता और NSG में प्रवेश के लिये भारत की दावेदारी का लगातार समर्थन किया है। इसने भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की भी पहल की, जिसका पहला आयोजन प्रधानमंत्री वाजपेयी के कार्यकाल में वर्ष 2000 में लिस्बन में हुआ था।
  • आर्थिक और व्यापार संबंध: वर्ष 2025 तक, भारत-पुर्तगाल द्विपक्षीय व्यापार लगभग 1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर है, जो वर्ष 2020 (951 मिलियन अमरीकी डॉलर) से 50% की वृद्धि दर्शाता है। 
  • प्रवासी संबंध: पुर्तगाल में लगभग 1.25 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें 35,000 नागरिक और 90,000 भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) शामिल हैं।
  • सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग: भारत-पुर्तगाल सांस्कृतिक संबंधों में लिस्बन विश्वविद्यालय में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की स्थापना और संबंधों की 500वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में संयुक्त टिकट जारी करना शामिल है।

portugal

और पढ़ें: फ्राँसीसी और पुर्तगाली क्षेत्रों का विलय 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2