नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

ब्लैक प्लास्टिक

  • 26 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

रसोई के बर्तनों और कंटेनरों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाले ब्लैक प्लास्टिक की, संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के कारण जाँच की जा रही है, जिससे इसकी सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं।

  • विषय: ब्लैक प्लास्टिक प्रायः पुनश्चक्रित इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट से बनाया जाता है। ब्लैक कार्बन (अल्पकालिक प्रदूषक, तापन में अहम कारक) नामक पदार्थ के कारण इसका वर्ण काला होता है।
  • संरचना: पुनश्चक्रित ई-अपशिष्ट से निर्मित ब्लैक प्लास्टिक जिसमें ब्रोमीनित ज्वाला मंदक, एंटीमनी, सीसा, कैडमियम और पारा जैसे विषाक्त पदार्थ होते हैं। 
    • उच्च उद्भासन स्तर पर ये भारी धातुएँ विषाक्त होती हैं और कई देशों में प्रतिबंधित हैं। ब्लैक प्लास्टिक में पाया जाने वाले ज्वाला मंदक डेकाब्रोमोडिफेनिल ईथर (BDE-209) से स्वास्थ्य को जोखिम हो सकते हैं।
    • कुछ रसायनों पर प्रतिबंध के बावजूद, हानिकारक तत्त्वों वाले लिगेसी प्लास्टिक (जिन्हें पुनः उपयोग या पुनश्चक्रित नहीं किया जा सकता) का पुनर्चक्रण शृंखला में उपयोग जारी है।
  • चिंताएँ: हालाँकि रसोई के बर्तनों के माध्यम से जोखिम कम है, लेकिन संचयी रासायनिक जोखिम के बारे में चिंताएँ बनी हुई हैं।

Black_Plastic

और पढ़ें: भारत विश्व का सबसे बड़ा प्लास्टिक प्रदूषक

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2