प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

आर्कटिक और ग्रेट लेक्स में बर्फ की स्थिति

  • 07 Mar 2024
  • 2 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ 

एक हालिया अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि उत्सर्जन परिदृश्यों के बावजूद वर्ष 2030 के अगस्त या सितंबर तक आर्कटिक क्षेत्र में प्रारंभिक बर्फ-मुक्त स्थिति बनी रहेगी जिसकी पुनरावृत्ति की संभावना सदी के मध्य (वर्ष 2035-2067) तक होगी।

  • हाल के वर्षों के दौरान सितंबर 2023 में आर्कटिक महासागर में लगभग 3.3 मिलियन km2 समुद्री बर्फ थी, जो न्यूनतम स्तर पर थी।
    • आर्कटिक समुद्री बर्फ प्रत्येक वर्ष सितंबर में अपनी न्यूनतम सीमा तक चली जाती है।

  • समवर्ती रूप से, ग्रेट लेक्स, जिसमें सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरन, एरी और ओंटारियो शामिल हैं, में लगातार 2 वर्षों से बर्फ के आवरण में उल्लेखनीय रूप से कमी देखी गई है।
    • ये पृथ्वी के 'फ्रेशवाॅटर टॉवर' के रूप में प्रसिद्ध हैं और अब ग्लोबल वार्मिंग एवं अल नीनो घटना के कारण बर्फ के आवरण में अभूतपूर्व गिरावट देखी जा रही है।
      • वर्ष 2023 को रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष के रूप में नामित किया गया था, जो बहुत हद तक अल नीनो से प्रभावित था।

और पढ़ें: आर्कटिक क्षेत्र और पिघलते बर्फ, ग्रेट लेक्स

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2