रैपिड फायर
अभ्यास धर्म गार्जियन का छठा संस्करण
- 12 Mar 2025
- 1 min read
स्रोत: डी.डी.न्यूज़
भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, धर्म गार्जियन का छठा संस्करण जापान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- धर्म गार्जियन अभ्यास: यह भारत एवं जापान में क्रमिक रूप से आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक अभ्यास है जिसके तहत शहरी इलाकों में आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण के माध्यम से सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर बल दिया जाता है। इसमें संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान (UNPKO) और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) ड्रिल्स शामिल हैं।
- भारत-जापान बहुपक्षीय अभ्यास: वीर गार्जियन (वायु सेना), शिन्यू मैत्री (वायु सेना), जिमेक्स (नौसेना), और मालाबार (नौसेना) (ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के साथ)।
और पढ़ें: भारत-जापान फोरम 2024