रैपिड फायर
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के 5 वर्ष
- 01 Apr 2025
- 3 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
वस्त्र मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 में शुरू किये गए राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (NTTM) ने 5 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं, जिसका उद्देश्य वर्ष 2025-26 तक भारत को तकनीकी वस्त्रों में वैश्विक अभिकर्त्ता के रूप में स्थापित करना है।
- तकनीकी वस्त्र: तकनीकी वस्त्र प्राकृतिक और सिंथेटिक फाइबर से बने कार्यात्मक वस्त्र हैं, जिनका उपयोग रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढाँचे, ऑटोमोटिव, चिकित्सा आदि जैसे उद्योगों में किया जाता है।
- उदाहरण: मच्छरदानी, सीट बेल्ट, हेलमेट, अग्निरोधक जैकेट और सैनिटरी नैपकिन।
- NTTM: वर्ष 2020-21 से वर्ष 2025-26 की अवधि के लिये शुरू किया गया यह मिशन कृषि, स्वास्थ्य सेवा और तकनीकी वस्त्रों में बुनियादी ढाँचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अनुसंधान, बाज़ार विकास, निर्यात और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
- प्रमुख घटक: नई सामग्रियों के लिये अनुसंधान एवं विकास को समर्थन देना, बाज़ार को अपनाने को बढ़ावा देना, निर्यात को मज़बूत करना और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 50,000 व्यक्तियों को प्रशिक्षण देना।
- वस्त्र क्षेत्र से संबंधित योजनाएँ: PM मित्र पार्क योजना, संशोधित प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि योजना (ATUFS), एकीकृत वस्त्र पार्क योजना (SITP), समर्थ योजना, पावर-टेक्स इंडिया।
- PM मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान (PM मित्र) पार्क योजना: SPV के माध्यम से PPP मोड के तहत प्रसंस्करण इकाइयों और डिजाइन केंद्रों जैसी सुविधाओं के साथ एकीकृत वस्त्र पार्क बनाने के लिये शुरू किया गया।
- 5F विजन (फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन ) से प्रेरित होकर, इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देना, लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और वस्त्र क्षेत्र में रोज़गार का सृजन करना है।
- PM मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान (PM मित्र) पार्क योजना: SPV के माध्यम से PPP मोड के तहत प्रसंस्करण इकाइयों और डिजाइन केंद्रों जैसी सुविधाओं के साथ एकीकृत वस्त्र पार्क बनाने के लिये शुरू किया गया।
और पढ़ें: राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन