प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 31 Aug, 2023
  • 7 min read
प्रारंभिक परीक्षा

विश्व संस्कृत दिवस 2023

स्रोत: द हिंदू

वर्ष 2023 में विश्व संस्कृत दिवस 31 अगस्त को मनाया गया।

विश्व संस्कृत दिवस के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्य: 

  • इतिहास:
    • पहला विश्व संस्कृत दिवस वर्ष 1969 में मनाया गया था।
    • विश्व संस्कृत दिवस प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि (Full Moon) को मनाया जाता है।
    • यह एक प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान और व्याकरणविद् पाणिनि की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है।
  • महत्त्व:
    • यह दिन संस्कृत भाषा के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने के लिये मनाया जाता है।

संस्कृत भाषा के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य:

  • यह एक इंडो-आर्यन भाषा है और इसे सबसे पुरानी भाषाओं में से एक माना जाता है तथा भारत की अधिकांश भाषाओं की जननी के रूप में भी जाना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति लगभग 3500 वर्ष पहले भारत में हुई थी और इसे अक्सर देव वाणी (देवताओं की भाषा) के रूप में जाना जाता है।
  • इसे वैदिक और शास्त्रीय दो भागों में विभाजित किया गया है।
    • वैदिक संस्कृत ऋग्वेद, उपनिषद और पुराण का एक हिस्सा है।

नोट: 

  • संस्कृत भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।
  • यह तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और उड़िया के अलावा 6 शास्त्रीय भाषाओं में भी शामिल है।
  • वर्ष 2010 में संस्कृत को उत्तराखंड की दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित किया गया था।
  • कर्नाटक के मत्तूर गाँव में सभी लोग बोलचाल में संस्कृत भाषा का प्रयोग करते हैं।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया? (2015)

(a) उड़िया
(b) कोंकणी
(c) भोजपुरी
(d) असमिया

उत्तर: (a)


प्रश्न. निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिये: (2014)

  1. गुजराती
  2. कन्नड़
  3. तेलुगू

उपर्युक्त में से किसे/किन्हें सरकार द्वारा 'शास्त्रीय भाषा/भाषाएँ' घोषित किया गया है?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (c)


प्रश्न. निम्नलिखित संविधान संशोधन अधिनियमों में से किस एक के अंतर्गत भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची के तहत भाषाओं में चार भाषाएँ जोड़ी गईं, जिससे उनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई? (2008) 

(a) संविधान (90वाँ संशोधन) अधिनियम
(b) संविधान (91वाँ संशोधन) अधिनियम
(c) संविधान (92वाँ संशोधन) अधिनियम
(d) संविधान (93 संशोधन) अधिनियम

उत्तर: (c)


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 31 अगस्त, 2023

अमेरिका और पलाउ के बीच समुद्री प्रबंधन पर समझौता

  • हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका तथा पश्चिमी प्रशांत महासागर के देश पलाउ गणराज्य ने समुद्री प्रबंधन को बढ़ाने के लिये एक विस्तारित द्विपक्षीय कानून प्रवर्तन समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • यह समझौता अमेरिकी तटरक्षक को पलाउ अधिकारी की उपस्थिति के बिना भी पलाउ की ओर से उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में समुद्र में नियमों को लागू करने का अधिकार देता है।
  • इस समझौते से समुद्री कार्यक्षेत्र पर जागरूकता बढ़ाने एवं पलाउ के EEZ के भीतर अवैध, असूचित और अनियमित (IUU) मछली पकड़ने को रोकने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें: अवैध, गैर-सूचित और अविनियमित (IUU) मत्स्यन में वृद्धि,b

महेन्द्रगिरि

  • आखिरी प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट महेंद्रगिरि को 1 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा।
  • इस जहाज़ का नाम ओडिशा राज्य में स्थित पूर्वी घाट की एक पर्वत चोटी के नाम पर रखा गया है।
    • प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट्स प्रोजेक्ट 17 क्लास फ्रिगेट्स (शिवालिक क्लास) के फॉलो-ऑन हैं, जिनमें बेहतर स्टील्थ फीचर्स, उन्नत हथियार और सेंसर तथा प्लेटफॉर्म प्रबंधन सिस्टम हैं।
  • महेंद्रगिरि तकनीकी रूप से एक उन्नत युद्धपोत है और यह अपनी समृद्ध नौसैनिक विरासत को अपनाने के भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
  • प्रोजेक्ट 17A जहाज़ों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।

और पढ़ें… प्रोजेक्ट 17A और INS तारागिरि

अर्नेस्ट रदरफोर्ड का योगदान 

अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने वर्ष 1908 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता। उन्होंने परिकल्पना की कि हीलियम गैस रेडियोधर्मी पदार्थों से बनाई जा सकती है।

  • उन्होंने पाया कि यूरेनियम से कम-से-कम दो प्रकार के विकिरण- अल्फा (α) और बीटा (β) कण उत्सर्जित होते हैं।
  • उनका सबसे प्रसिद्ध परीक्षण सोने की बहुत पतली झिल्ली (Gold foil) का प्रयोग है।
    • अल्फा कणों की एक किरण का लक्ष्य सोने की बहुत पतली झिल्ली का एक टुकड़ा था। अधिकांश अल्फा कण झिल्ली से होकर गुज़र गए लेकिन कुछ पीछे की ओर बिखर गए।
    • इससे पता चला कि अधिकांश परमाणु एक छोटे नाभिक (धनात्मक रूप से आवेशित और ऋणात्मक आवेशित इलेक्ट्रॉनों द्वारा काफी दूरी पर घिरा हुआ) के आसपास का खाली स्थान है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow