गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झाँकी | उत्तर प्रदेश | 28 Jan 2025

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश की गणतंत्र दिवस झाँकी में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का उत्सव मनाया गया, जिसमें ' समुद्र मंथन', 'अमृत कलश' और संगम तट पर स्नान करते संतों को दर्शाया गया। 

 

मुख्य बिंदु

गणतंत्र दिवस

भारतीय संविधान ने 26 जनवरी, 1950 को प्रभावी होने पर भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 और भारत सरकार अधिनियम 1935 को निरस्त कर दिया। भारत ब्रिटिश राज का अधिराज्य नहीं रहा और संविधान सहित एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया।