नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

एन.के.सी. सेंटर फॉर जीनोमिक्स रिसर्च

चर्चा में क्यों?

26 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यूक्लियोम इन्फॉर्मेटिक्स द्वारा हैदराबाद में स्थापित सेंटर का मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • न्यूक्लियोम इन्फॉर्मेटिक्स के प्रबंध संचालक दुष्यंत सिंह बघेल ने बताया कि संस्थान द्वारा इंदौर में एशिया की सबसे बड़ी जीनोमिक्स लैब 165 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि एग्री जीनोमिक्स एक वैज्ञानिक क्षेत्र है, जो फसल सुधार में योगदान दे रहा है। इससे फसल में कीट प्रतिरोधक क्षमता, पौधों के स्ट्रेस टोलरेंस में सुधार कर बेहतर गुणवत्ता की फसलों का अधिक उत्पादन संभव होता है।
  • न्यूक्लियोम इन्फॉर्मेटिक्स ने इस क्षेत्र में 2013 में अपनी यात्रा आरंभ की थी। संस्था द्वारा पशुओं की जीनोम सीक्वेंसिंग का भी कार्य किया जा रहा है। किसानों को अद्यतन वैज्ञानिक जानकारियाँ उपलब्ध कराने में ‘नंदकुमार सिंह चौहान (एन.के.सी.) सेंटर फॉर जीनोमिक्स रिसर्च’ मील का पत्थर साबित होगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2