नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Apr 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार में खेलो इंडिया गेम्स

चर्चा में क्यों?

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) का सातवाँ संस्करण 4 मई से 15 मई, 2025 तक बिहार के पाँच शहरों- पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

  • गेम्स के बारे में 
    • KIYG भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिये एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-विषयक खेल प्रतियोगिता है।
    • प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण की शुरुआत की।
    • वर्ष 2019 में इनका नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया I 
    • ये भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल का हिस्सा हैं।
    • इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और ज़मीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।
    • ये गेम्स दो श्रेणियों में आयोजित किये जाते हैं:  
      • 17 वर्ष से कम उम्र के स्कूली छात्र 
      • 21 वर्ष से कम उम्र के कॉलेज के छात्र।
    • खेलो इंडिया यूथ गेम्स का छठा संस्करण 19 से 31 जनवरी, 2024 तक तमिलनाडु के चार शहरों: चेन्नई, त्रिची, मदुरै और कोयंबटूर में आयोजित किया गया।
  • खेलो इंडिया ऐप 
    • वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री ने खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिये खेलो इंडिया ऐप लॉन्च किया था। 

    • यह ऐप लोगों को खेल आयोजनों के बारे में अपडेट रहने में मदद करता है और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2