इंदौर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 11 नवंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Oct 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

सिंहस्थ 2028

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ से पहले उज्जैन के लिये प्रमुख विकास पहलों की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि विकास योजना की पहली प्राथमिकता इस आयोजन में भाग लेने वाले साधुओं और आध्यात्मिक नेताओं की जरूरतों को पूरा करना है।
  • उन्होंने हरिद्वार को एक आदर्श तीर्थ नगरी बताया तथा इसकी सफलता को उज्जैन में भी दोहराने की इच्छा व्यक्त की।
  • इस योजना में बुनियादी ढाँचे में सुधार, तीर्थयात्रियों के लिये सुविधाएँ बढ़ाना और उज्जैन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समझौता किये बिना आधुनिक सुविधाएँ सुनिश्चित करना शामिल है।

सिंहस्थ कुंभ

  • सिंहस्थ कुंभ मेला एक हिंदू धार्मिक त्योहार है जो प्रत्येक 12 वर्ष में भारत के मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित किया जाता है।
    • इस त्योहार का नाम सिंह राशि के नक्षत्र के नाम पर रखा गया है, क्योंकि यह तब मनाया जाता है जब बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करता है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2