इंदौर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 11 नवंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Oct 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा पोर्टफोलियो आवंटन

चर्चा में क्यों? 

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के नए मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरणों को संतुलित करने के लिये विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले  कुल 13 मंत्री हैं। 

प्रमुख बिंदु 

  • हरियाणा के मंत्रियों की सूची और विभाग (2024): 
    • नायब सैनी (मुख्यमंत्री): गृह, वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान, नगर एवं ग्राम नियोजन, सूचना एवं जनसंपर्क, न्याय, सामान्य प्रशासन, आवास, CID, कार्मिक, विधि एवं विधायी, अन्य पद जो किसी को आवंटित नहीं किये गए।
    • अरविंद कुमार शर्मा: सहकारिता, जेल, चुनाव, विरासत और पर्यटन।
    • श्याम सिंह राणा: कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन।
    • रणबीर सिंह गंगवा: लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण।
    • कृष्ण कुमार बेदी: सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग कल्याण, अंत्योदय, आतिथ्य।
    • कृष्ण लाल पंवार: विकास, पंचायतें, खान एवं भूविज्ञान।
    • राव नरबीर सिंह: उद्योग, पर्यावरण, सैनिक कल्याण।
    • महिपाल ढांडा: स्कूल एवं उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य।
    • विपुल गोयल: राजस्व, शहरी स्थानीय निकाय, नागरिक उड्डयन।
    • श्रुति चौधरी: महिला एवं बाल विकास, सिंचाई।
    • आरती सिंह राव: स्वास्थ्य, आयुष।
    • राजेश नागर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, मुद्रण एवं लेखन सामग्री (स्वतंत्र प्रभार)।
    • गौरव गौतम: युवा सशक्तिकरण, खेल, विधि एवं विधायी (संलग्न)।
  • 91वाँ संशोधन अधिनियम: 
  • संविधान (91वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003 ने अनुच्छेद 164 में खंड 1A जोड़ा, जो कहता है कि "किसी राज्य में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी।"



 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2