स्वतंत्रता दिवस पर पाएँ सभी ऑनलाइन, पेनड्राइव कोर्सेज़, डीएलपी और टेस्ट सीरीज़ पर 40% की छूट। 15-18 अगस्त । डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिये यह फॉर्म ज़रूर भरें। कॉलबैक फॉर्म:
अभी रजिस्टर करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Aug 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) लॉन्च की।

प्रमुख बिंदु:

  • इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की 21 से 50 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपए दिये जाएंगे।
  • प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना के माध्यम से प्रति वर्ष सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 12,000 रुपए भेजे जाएंगे।
  • राज्य सरकार ने सभी वर्गों और समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिये विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएँ शुरू की हैं।
  • राज्य सरकार ने 50,000 रुपए के बजाय 2 लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफ करने का निर्णय लिया है।
  • सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना से सरकारी स्कूलों की बालिकाओं को लाभ मिल रहा है तथा शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने के लिये मॉडल स्कूल चलाए जा रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना के तहत लोगों को रियायती दरों पर ऋण जारी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना

  • इसके तहत राज्य के 18 से 45 वर्ष की आयु के युवा नागरिकों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिये न्यूनतम दर पर 25 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही सरकार की ओर से 40% अनुदान (सब्सिडी) या 5 लाख रुपए प्रदान किये जाते हैं।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और सखी मंडल से जुड़ी महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • सखी मंडल महिलाओं का एक समूह है जो अपने जीवन स्तर और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये एक साथ आती हैं।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

  • यह योजना राज्य में बालिका शिक्षा, बाल विवाह को समाप्त करने और महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार किशोरियों को अच्छी शिक्षा के लिये कुल 40,000 रुपए की सहायता दे रही है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2