नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Mar 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

वेयरवोल्फ सिंड्रोम

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश के "वेयरवोल्फ सिंड्रोम" से पीड़ित एक किशोर ने सबसे अधिक बालों वाले चेहरे का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

मुख्य बिंदु 

  • वेयरवोल्फ सिंड्रोम
    • वेयरवोल्फ सिंड्रोम, जिसे हाइपरट्रिकोसिस (Hypertrichosis) भी कहा जाता है, एक अत्यंत दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति है, जिसके अभी तक दुनिया भर में केवल 50 मामले दर्ज किये गए हैं। यह स्थिति शरीर के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से चेहरे पर अत्यधिक बालों की वृद्धि का कारण बनती है।
  • प्रकार: हाइपरट्रिकोसिस को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया जाता है:
    • जन्मजात हाइपरट्रिकोसिस (Congenital Hypertrichosis)
      • यह जन्म से मौजूद होता है और आमतौर पर आनुवंशिक कारणों से होता है।
      • वैज्ञानिकों का मानना है कि यह निष्क्रिय पड़े प्राचीन जीनों के पुनः सक्रिय होने के कारण होता है, जो प्रारंभिक मानव पूर्वजों में अत्यधिक शरीर के बालों के लिये ज़िम्मेदार थे।
      • इस स्थिति में व्यक्ति के पूरे शरीर या कुछ विशिष्ट हिस्सों पर अत्यधिक बाल हो सकते हैं।
    • अधिगृहीत हाइपरट्रिकोसिस (Acquired Hypertrichosis)
      • यह जन्म के बाद विकसित होता है और बाहरी या आंतरिक कारणों से जुड़ा होता है।
      • इसके संभावित कारणों में शामिल हैं:
        • कुछ दवाएँ, जैसे बाल विकास उत्तेजक, एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड और प्रतिरक्षा दमनकारी दवाएँ, हाइपरट्रिकोसिस को बढ़ा सकती हैं।
        • कुछ कैंसर के प्रकार और आनुवंशिक बदलाव इस स्थिति से जुड़े हो सकते हैं।
        • कुछ त्वचा संक्रमण और स्वप्रतिरक्षी रोगों को भी इस स्थिति का कारण माना जाता है।
        • पोषण संबंधी कमियाँ 
        • भोजन संबंधी विकार


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2