राजस्थान Switch to English
राजस्थान में सुशासन
चर्चा में क्यों?
बांसवाड़ा के उमराई स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई करने पर ज़ोर दिया।
- सुशासन पर ज़ोर देना राजस्थान सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्य बिंदु:
- राजस्थान सरकार राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिये महत्त्वपूर्ण निर्णय ले रही है।
- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निर्णयों को क्रियान्वित करने तथा पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
- CM ने विकास भारत संकल्प यात्रा की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिये, मंडल में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
- ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के लिये ज़िला मुख्यालय एवं राजधानी तक न आना पड़े।
- राज्य सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को भ्रष्टाचारियों, खनन और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा
- यात्रा 15 नवंबर, 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू हुई।
- इसका उद्देश्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है।
- यात्रा के दौरान विवरण एकत्र करके इन योजनाओं के संभावित लाभार्थियों का नामांकन करना।
- यात्रा के माध्यम से जिन योजनाओं का प्रचार किया जाएगा उनमें आयुष्मान भारत PMJAY, PM गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना शामिल हैं।
- विशेष रूप से डिज़ाइन की गई पाँच IEC (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन सरकार के प्रमुख कल्याण कार्यक्रमों का संदेश देंगी।
- 25 जनवरी 2024 तक 2.55 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों और 3,600 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर करने का लक्ष्य है।

