मध्य प्रदेश Switch to English
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
चर्चा में क्यों?
हाल ही में राज्यपाल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरू के पद पर डॉ. राजेंद्र कुमार कुड़रिया को नियुक्त किया।
मुख्य बिंदु
- राजेंद्र कुमार कुड़रिया: शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर के भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक हैं। उनका कार्यकाल, पद धारण करने की तिथि से 4 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, के लिये रहेगा।
- अवधेश प्रताप सिंहविश्वविद्यालय: इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह के नाम पर रखा गया है।
- विश्वविद्यालय की स्थापना 20 जुलाई, 1968 को रीवा में हुई थी और इसे फरवरी 1972 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता मिली थी।
- कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह: भारत के एक राजनेता एवं भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1948 में विंध्य प्रदेश की स्थापना पर, उन्होंने (1948 से 1949 तक) पहले मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व किया और बाद में वह संविधान सभा के सदस्य मनोनीत किये गए।
रीवा ज़िला
- उत्तर प्रदेश सीमा (इलाहाबाद) से सटा यह ज़िला मध्य प्रदेश के विंध्य पठार के एक हिस्से में बसा हुआ है और टोंस एवं उसकी सहायक नदियों द्वारा सिंचित है।
- रीवा मूल रूप से गोंड,कोल आदिवासियों का निवास स्थान रहा है।
- रीवा ज़िले में बघेली एक प्रमुख भाषा है।
- पुरवा जलप्रपात रीवा जिले में प्रवाहित टोंस या तमस नदी पर स्थित एक 70 मीटर ऊँचा झरना है और इसकी सहायक नदी (बीहड़ नदी) पर चचाई जलप्रपात स्थित है।
![](/hindi/images/articles/1739193216_MPPSC-Foundation%28H%29.jpg)
![](/hindi/images/articles/1739193216_MPPSC-Foundation-%28H%29.jpg)