नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Sep 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

UP में फुटबॉल को मिलेगा बढ़ावा

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर में फुटबॉल के बुनियादी ढाँचे और प्रचार को बढ़ाने के लिये महत्त्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तर प्रदेश सरकार सभी राज्य आयुक्तालयों में 18 नए फुटबॉल स्टेडियम बनाएगी। 
  • अधिक से अधिक टूर्नामेंटों को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य के सभी 827 ब्लॉकों में फुटबॉल मैदान विकसित किये जाएंगे। 
  • कोलकाता डर्बी की मेज़बानी के लिये लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम को 19 दिनों में पुनर्निर्मित किया गया।
    • कोलकाता डर्बी भारत की दो सबसे लोकप्रिय टीमों ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच एक फुटबॉल मैच है। इन दोनों क्लबों के बीच प्रतिद्वंद्विता 100 वर्ष से भी ज़्यादा पुरानी है तथा इसे विश्व की सबसे बड़ी स्थानीय खेल प्रतिद्वंद्विता में से एक माना जाता है। डर्बी अपने ज़बरदस्त एक्शन और जोशीले प्रशंसकों के लिये जानी जाती है।
  • उत्तर प्रदेश खेलो इंडिया पहल के साथ जुड़ गया है, जिससे राज्य में खेलों के विकास के लिये सरकारी समर्थन सुनिश्चित हो रहा है।

खेलो इंडिया पहल

  • खेलो इंडिया एक ऐसी योजना है जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री ने वर्ष 2017-18 में की थी, जिसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर के एथलीटों को एक मंच प्रदान करना और पूरे भारत में खेल के बुनियादी ढाँचे का निर्माण करना है, जिसके परिणामस्वरूप भारत एक खेल राष्ट्र बन जाएगा।
  • खेलो इंडिया योजना युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2