बिहार Switch to English
सेपक टकरा विश्व कप 2025
चर्चा में क्यों?
बिहार के पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारत ने स्वर्ण पदक जीता।
मुख्य बिंदु
- पदकों के बारे में:
- भारतीय पुरुष रेगु टीम ने बिहार सेपक टकरा विश्व कप 2025 के फाइनल में जापान को हराकर यह स्वर्ण पदक जीता।
- यह पहली बार है जब भारत ने सेपक टकरा विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है।
- भारतीय दल ने कुल सात पदक जीते।
- स्वर्ण पदक: पुरुष टीम ने रेगु श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
- रजत पदक: महिला युगल टीम ने रजत पदक जीता।
- कांस्य पदक:
- पुरुष युगल टीम
- महिला रेगु टीम
- मिश्रित क्वाड टीम
- महिला क्वाड टीम
- पुरुष क्वाड टीम
- इस विश्व कप में कुल आठ देशों ने पदक जीते। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा, जबकि थाईलैंड चार पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा।
- सेपक टकरा विश्व कप 2025
-
यह प्रतियोगिता 20 से 25 मार्च 2025 तक पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई।
-
सेपक टकरा विश्व कप 2025 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय सेपक टकरा महासंघ (ISTAF) द्वारा किया गया, जबकि इसकी मेज़बानी भारतीय सेपक टकरा महासंघ ने की।
- इस विश्व कप में विश्व के 20 देशों ने भाग लिया जिसमें 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल थे।
- यह ISTAF विश्व कप का पाँचवाँ संस्करण था।
-
सेपक टकरा
- सेपक टकरा एक पारंपरिक मलेशियाई खेल है, जो दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में अत्यंत लोकप्रिय है।
- यह खेल फुटबॉल और वॉलीबॉल का संयोजन है और भारत में इसे किक वॉलीबॉल के नाम से भी जाना जाता है।
- भारत में 1980 के दशक में इसे नागपुर, महाराष्ट्र में पहली बार प्रस्तुत किया गया था।
सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया
- सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन 1982 में दिल्ली एशियाई खेलों की पूर्व संध्या पर हुआ था।
- यह फेडरेशन भारत में सेपक टकरा खेल के संचालन की प्रमुख संस्था है।
- मुख्यालय: नई दिल्ली
इंटरनेशनल सेपक टकरा फेडरेशन (ISTAF)
- इंटरनेशनल सेपक टकरा फेडरेशन (ISTAF) की स्थापना 1982 में हुई थी।
- यह सेपक टकरा खेल की विश्वस्तरीय शासी संस्था है।
- मुख्यालय: बैंकॉक, थाईलैंड

