महिला तायक्वांडो चैंपियनशिप | 12 Mar 2025

चर्चा में क्यों? 

8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खेलो इंडिया महिला तायक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

मुख्य बिंदु

  • चैंपियनशिप के बारे में: 
    • आयोजन
      • इस चैंपियनशिप का आयोजन केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, खेलो इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा किया गया।
      • इस चैंपियनशिप में विभिन्न भार वर्गों में सीनियर श्रेणी की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इस चैंपियनशिप में विभिन्न भार वर्गों में सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते।
    • मुख्य पदक विजेता
      • लखनऊ – 4 स्वर्ण, 4 रजत, 6 कांस्य
      • आगरा – 4 स्वर्ण, 1 रजत
      • मथुरा, फर्रुखाबाद – 1-1 स्वर्ण सहित अन्य पदक

तायक्वोंडो

  • परिचय:
    • तायक्वोंडो एक कोरियाई मार्शल आर्ट है, जिसमें पंचिंग और किकिंग तकनीकों की विशेषता होती है।
    • इसमें सिर की ऊँचाई वाली किक, स्पिनिंग जंप किक और फास्ट किकिंग तकनीकों पर ज़ोर दिया जाता है।
    • यह केवल शारीरिक कौशल ही नहीं, बल्कि मानसिक शक्ति को भी विकसित करता है।
  • इतिहास:
    • तायक्वोंडो की जड़ें कोरिया के थ्री-किंगडम युग (सी. 50 ईसा पूर्व) से जुड़ी हुई हैं।
    • सिला राजवंश के योद्धाओं हवारंग ने ताइक्योन ("पैर-हाथ") नामक मार्शल आर्ट विकसित किया।
    • 20वीं सदी की शुरुआत में, यह कोरिया में प्रमुख मार्शल आर्ट बन गया।
    • 1973 में वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन (WTF) की स्थापना हुई।