उत्तर प्रदेश में ताप विद्युत परियोजनाओं में तेज़ी | 18 Jun 2024

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिये घाटमपुर और ओबरा C ताप विद्युत परियोजनाओं के कार्य में तेज़ी ला रही है।

मुख्य बिंदु:

  • इन परियोजनाओं के लिये संयुक्त पूंजीगत व्यय (Capex) 32,000 करोड़ रुपए से अधिक है।
  • घाटमपुर परियोजना (1,980 मेगावाट) की अनुमानित लागत 19,006 करोड़ रुपए है और इसका विकास नेवेली उत्तर प्रदेश पावर (NUPPL) द्वारा किया जा रहा है।
  • घाटमपुर परियोजना की सभी तीन इकाइयों के सत्र 2024-25 में चालू होने की उम्मीद है, जिसमें राज्य को विद्युत उत्पादन का 75% प्राप्त होगा।
  • ओबरा C थर्मल पावर प्लांट (1,320 मेगावाट) की लागत कीमतों और विनिमय दरों में परिवर्तन के कारण बढ़ गयी।
  • राज्य ओबरा की बढ़ी हुई लागत का 70% हिस्सा उधार के माध्यम से पूरा करेगा, जबकि शेष 30% हिस्सा शेयर पूंजी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

पूंजीगत व्यय

  • इसका उपयोग सतत् प्रकृति की परिसंपत्तियों को बढ़ाने या आवर्ती देनदारियों को कम करने के उद्देश्य से किया जाता है।
    • उदाहरण: नए स्कूल या नए अस्पताल बनाने पर किया गया व्यय। इन सभी को पूंजीगत व्यय के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इनसे नई परिसंपत्तियों का निर्माण होता है।