प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

अक्तूबर तक बंद रहेंगे टाइगर रिज़र्व

  • 03 Jul 2024
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश के छह टाइगर रिज़र्व ने अपने मुख्य क्षेत्रों को आम जनता और पर्यटकों के लिये बंद कर दिया है।

इस मौसमी बंद से प्रभावित रिज़र्व में बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय-दुबरी शामिल हैं।

मुख्य बिंदु:

  • राष्ट्रीय उद्यानों के बंद होने का एक मुख्य कारण यह है कि मानसून का मौसम बाघों और बाघिनों के लिये एक महत्त्वपूर्ण समय होता है क्योंकि इस काल ये संसर्ग करते हैं तथा एकांत पसंद करते हैं
    • इस अवधि के दौरान कोई भी व्यवधान इन शानदार जानवरों को आक्रामक बना सकता है।
    • अबाधित परिवेश सुनिश्चित करना स्वस्थ बाघ की संख्या को बनाए रखने और इनके संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने के लिये आवश्यक है।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान:

  • बंगाल टाइगर की उच्च जीवसंख्या घनत्व के लिये प्रसिद्ध बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत में सबसे लोकप्रिय बाघ अभयारण्यों में से एक है। इसमें तेंदुए, हिरण और कई पक्षी प्रजातियों जैसे कई अन्य वन्यजीव प्रजातियाँ भी निवास करती हैं।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान:

  • अपने वन्यजीव विविधता और हरे-भरे परिदृश्यों के लिये प्रसिद्ध, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान ने रुडयार्ड किपलिंग की ‘द जंगल बुक’ को प्रेरित किया। यह बंगाल टाइगर्स की बहुत बड़ी आबादी के साथ-साथ बारहसिंगा (स्वाम्प हिरण) एवं हिरणों की अन्य प्रजातियों के लिये प्रसिद्ध है।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान:

  • मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान अपने घने वनों तथा वन्यजीव विविधता के लिये प्रसिद्ध है। आगंतुक यहाँ बाघ, तेंदुए, स्लॉथ बियर्स एवं विभिन्न प्रकार के  पक्षी की प्रजातियों को देख सकते हैं।

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान:

  • इसकी विशेषता इसकी ऊबड़-खाबड़ भूमि, गहरी घाटियाँ और घने वन हैं। यह जीप सफारी, नाव की सवारी तथा पैदल यात्रा के माध्यम से वन-भ्रमण करने का एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है, जिससे पर्यटकों को बाघ, तेंदुए एवं स्लॉथ बियर्स जैसे वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है।

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान:

  • यह बाघ संरक्षण में अपने प्रयासों के लिये प्रसिद्ध है और इन शानदार बिग कैट (बड़ी बिल्लियों) की एक बड़ी आबादी का आवास है। इस पार्क में समृद्ध जैवविविधता भी है, जिसमें हिरण, मृग एवं पक्षियों की विभिन्न प्रजातियाँ शामिल हैं।

संजय राष्ट्रीय उद्यान:

  • छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र में स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान अपने प्राचीन वनों और विविध वनस्पतियों एवं जीवों के लिये जाना जाता है। यह संजय-दुबरी टाइगर रिज़र्व का एक हिस्सा है और बाघों, तेंदुओं तथा अन्य वन्यजीवों के लिये आवास प्रदान करता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2