स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप | 20 May 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप क्वार्टर फाइनल रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया था।

मुख्य बिंदु:

  • असम फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में मिज़ोरम से हार गया। चैंपियनशिप में कुल 32 राज्यों ने भाग लिया।
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation- AIFF) ने अप्रैल 2024 में स्वामी विवेकानंद U20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप की घोषणा की।
    • नई शुरू की गई U20 चैंपियनशिप के अलावा, AIFF दो अन्य पुरुष आयु वर्ग प्रतियोगिताएँ, जूनियर NFC और सब-जूनियर NFC भी आयोजित करता है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation- AIFF)

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) भारत में फुटबॉल खेल के प्रबंधन से संबंधित संगठन है।
  • यह भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के संचालन का प्रबंधन करता है और कई अन्य प्रतियोगिताओं तथा टीमों के अलावा भारत की प्रमुख घरेलू क्लब प्रतियोगिता I-लीग को भी नियंत्रित करता है।
  • AIFF की स्थापना वर्ष 1937 में हुई थी और वर्ष 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1948 में फीफा की संबद्धता प्राप्त की थी।
  • वर्तमान में इसका कार्यालय द्वारका, नई दिल्ली में है। भारत में यह वर्ष 1954 में एशियाई फुटबॉल परिसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक था।