शंभू नदी | 15 May 2024

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले के कुँवारी गाँव में शंभू नदी पर एक बार फिर लगभग 2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक मानव निर्मित झील का निर्माण किया गया है, जिससे स्थानीय लोग आसन्न त्रासदी को लेकर चिंतित हैं।

मुख्य बिंदु:

  • झील का यह पुनरुद्धार वर्ष 2022 और 2023 की पिछली घटनाओं की याद दिलाता है जब भू-स्खलन के कारण नदी के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाली तुलनीय संरचनाओं के कारण बहाव में संभावित बाढ़ को रोकने के लिये त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी।
    • शंभू नदी बागेश्वर से निकलती है और चमोली ज़िले में पिंडर नदी में मिल जाती है।