राजस्थान चिरंजीवी योजना को आयुष्मान भारत के साथ विलय करेगा | 04 Jan 2024

चर्चा में क्यों?

राजस्थान सरकार ने राज्य की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को केंद्र के आयुष्मान भारत कार्यक्रम के साथ आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में एकीकृत करने के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मांगी है।

मुख्य बिंदु:

  • आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से राज्य योजना के मौजूदा लाभों को बरकरार रखने की उम्मीद है, जिसमें निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में ₹25 लाख का बीमा कवर शामिल है।
  • राज्य सरकार ने सभी आयुष्मान भारत लाभार्थियों को कवर करने के राष्ट्रीय प्रयासों के अनुरूप ज़िलों को 26 जनवरी, 2024 तक नए कार्ड जारी करने का निर्देश दिया है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई चिरंजीवी योजना, आयुष्मान भारत की ₹5 लाख की तुलना में अधिक कवरेज प्रदान करती है।
  • मई 2021 में लॉन्च होने के बाद से, चिरंजीवी योजना के तहत सभी राजस्थानी परिवारों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया गया है। हाल ही इसका कवरेज ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख कर दिया गया है, जिसमे दुर्घटना कवरेज के लिये अतिरिक्त ₹10 लाख भी शामिल है।
  • 100 मिलियन से अधिक परिवारों के पास कम-से-कम एक आयुष्मान कार्ड है जिसमे उत्तर प्रदेश 46 मिलियन के साथ लाभार्थियों की संख्या में अग्रणी है। इसके बाद मध्य प्रदेश (37 मिलियन), गुजरात (20 मिलियन), छत्तीसगढ़ (20 मिलियन), और महाराष्ट्र (19 मिलियन) का स्थान हैं।