पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता | 04 Mar 2025

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भोपाल में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य बिंदु 

  • प्रतियोगिता के बारे में:
    • भागीदार: प्रतियोगिता में 22 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र बलों के 557 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 132 महिला खिलाड़ी भी शामिल थीं।
    • प्रतिस्पर्द्धाएँ: प्रतियोगिता में केनोइंग, क्याकिंग तथा रोइंग सहित कुल 27 स्पर्द्धाएँ हुईं। इसमें कुल 360 पदकों के लिये विभिन्न राज्यों और अर्द्धसैनिक बलों की टीमों नए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    • मेज़बानी: इस प्रतियोगिता की मेज़बानी मध्य प्रदेश पुलिस ने की थी। 
  • उद्देश्य:
    • इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुलिस, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा सेवाओं के कर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना था। 
    • इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना और एथलीटों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए प्रेरित करना भी था।