नए पर्यटन स्थल | 21 Sep 2024

चर्चा में क्यों

मध्य प्रदेश सरकार हाल ही में अनूठे अनुभव प्रदान करने और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिये कम ज्ञात पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दे रही है।

मुख्य बिंदु

  • ऑफबीट गंतव्यों का विकास :
    • राज्य शांतिपूर्ण और कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों की खोज करने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये 50 नए ऑफबीट पर्यटन स्थलों का विकास कर रहा है।
    • इस पहल का उद्देश्य पूरे राज्य में पर्यटन का विस्तार करना है, ताकि आगंतुकों को मध्य प्रदेश के छिपे हुए रत्नों और कम ज्ञात क्षेत्रों की खोज करने का अवसर मिल सके।
  • स्थिरता और ज़िम्मेदार पर्यटन पर ध्यान केंद्रित :
    • मध्य प्रदेश हरित, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक स्थायी पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है।
    • पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित पचमढ़ी होटल ज़िम्मेदार पर्यटन और महिला सशक्तीकरण में राज्य के नेतृत्व को दर्शाता है।
  • रोज़गार और महिला भागीदारी को बढ़ावा देना :
    • इस पहल के तहत 40,000 से अधिक महिलाओं को पर्यटन से संबंधित नौकरियों के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे राज्य में रोज़गार सृजन में योगदान मिलेगा।
  • विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य :
    • अपने पुरातात्विक, भूवैज्ञानिक और सांस्कृतिक चमत्कारों के लिये प्रसिद्ध मध्य प्रदेश इन अनोखे स्थलों को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने पर्यटन आकर्षण को बढ़ा रहा है।