उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक फैक्ट्री पंजीकरण दर्ज
- 16 Apr 2025
- 3 min read
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार के वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2024-25 में देश में सबसे अधिक फैक्ट्री पंजीकरण दर्ज किये हैं।
मुख्य बिंदु
- रिपोर्ट के बारे में:
- उत्तर प्रदेश में 2024-25 में 3,318 फ़ैक्टरियाँ पंजीकृत हुईं, जो 2020-21 में दर्ज 1,484 से लगभग दोगुनी हैं।
- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार, प्रशासनिक दक्षता और नीतिगत निर्णयों के कारण यह वृद्धि हुई है।
- रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश अब छोटे और मध्यम उद्यमों के अलावा बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश के लिये भी एक प्रमुख और आकर्षक गंतव्य के रूप में तेज़ी से उभर रहा है।
- ASI फ्रेम में यूपी की हिस्सेदारी वर्ष 2022-23 में 7.6% हो गई, जो अब तक की सबसे अधिक है।
- यह प्रगति मुख्यमंत्री के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में एक मज़बूत कदम है।
- उत्तर प्रदेश का औद्योगिक सकल मूल्य वर्धित (GVA) वर्ष 2022-23 में 1.3 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच गया, जो देश के कुल औद्योगिक GVA में 6.1% का योगदान है।
- GVA उस मूल्य को दर्शाता है, जो उत्पादक उत्पादन प्रक्रिया के दौरान वस्तुओं और सेवाओं में जोड़ते हैं।
- इसकी गणना कुल उत्पादन से इनपुट (मध्यवर्ती खपत) की लागत घटाकर की जाती है।
- यह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का एक प्रमुख घटक है, जो आर्थिक संवृद्धि को दर्शाता है। GVA विकास दर क्षेत्रीय प्रदर्शन में अंतर्दृष्टि प्रदान करती है, जिससे आर्थिक विश्लेषण और नीति निर्धारण में सहायता मिलती है।
वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI)
- परिचय:
- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आँकड़ों की कवरेज़ और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये ज़िम्मेदार है।
- ASI भारत में औद्योगिक आँकड़ों का प्राथमिक स्रोत है।
- 1953 के सांख्यिकी संग्रह अधिनियम के अनुसार इसकी शुरुआत वर्ष 1960 में हुई थी, वर्ष 1959 को आधार वर्ष मानकर, वर्ष 1972 को छोड़कर, यह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
- ASI वर्ष 2010-11 से यह सर्वेक्षण सांख्यिकी संग्रह अधिनियम, 2008 के तहत आयोजित किया गया है, जिसे अखिल भारतीय स्तर पर विस्तारित करने के लिये वर्ष 2017 में संशोधित किया गया था।
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) का एक हिस्सा, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ASI का संचालन करता है।