केदारनाथ मंदिर | 27 Feb 2025

चर्चा में क्यों?

26 फरवरी 2025 को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने घोषणा की कि मंदिर के द्वार 2 मई 2025 को खुलेंगे।

मुख्य बिंदु

  • तीर्थ स्थलों के लिये अंतिम तिथियाँ:
    • केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही गढ़वाल हिमालय के सभी चार पवित्र स्थलों के लिये कपाट खुलने की तिथियाँ तय हो गई हैं।
    • बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को खुलेंगे। 
    • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलेंगे।
    • ये चार स्थल मिलकर छोटा चार धाम का निर्माण करते हैं, जो एक महत्त्वपूर्ण हिंदू तीर्थस्थल है।
  • केदारनाथ मंदिर खोलने पर निर्णय:
    • धार्मिक गुरुओं और वेदपाठियों ने महाशिवरात्रि पर केदारनाथ के कपाट खुलने का शुभ समय और तिथि निर्धारित की। 
    • यह निर्णय बाबा केदार के शीतकालीन निवास स्थान उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लिया गया। 

चार धाम यात्रा

  • यमुनोत्री धाम:
    • स्थान: उत्तरकाशी ज़िला
    • देवी यमुना को समर्पित। 
    • यमुना नदी भारत में गंगा नदी के बाद दूसरी सबसे पवित्र नदी है। 
  • गंगोत्री धाम: 
    • स्थान: उत्तरकाशी ज़िला
    • समर्पित: देवी गंगा को। 
    • सभी भारतीय नदियों में सबसे पवित्र मानी जाती है। 
  • केदारनाथ धाम: 
    • स्थान: रुद्रप्रयाग ज़िला
    • भगवान शिव को समर्पित। 
    • मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है। 
    • भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों (भगवान शिव के दिव्य स्वरूप) में से एक। 
  • बद्रीनाथ धाम: 
    • स्थान: चमोली ज़िला। 
    • पवित्र बद्रीनारायण मंदिर का घर। 
    • भगवान विष्णु को समर्पित। 
    • वैष्णवों के लिये पवित्र तीर्थस्थलों में से एक।