उत्तराखंड
केदारनाथ मंदिर
- 27 Feb 2025
- 2 min read
चर्चा में क्यों?
26 फरवरी 2025 को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने घोषणा की कि मंदिर के द्वार 2 मई 2025 को खुलेंगे।
मुख्य बिंदु
- तीर्थ स्थलों के लिये अंतिम तिथियाँ:
- केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही गढ़वाल हिमालय के सभी चार पवित्र स्थलों के लिये कपाट खुलने की तिथियाँ तय हो गई हैं।
- बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को खुलेंगे।
- गंगोत्री और यमुनोत्री धाम 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलेंगे।
- ये चार स्थल मिलकर छोटा चार धाम का निर्माण करते हैं, जो एक महत्त्वपूर्ण हिंदू तीर्थस्थल है।
- केदारनाथ मंदिर खोलने पर निर्णय:
- धार्मिक गुरुओं और वेदपाठियों ने महाशिवरात्रि पर केदारनाथ के कपाट खुलने का शुभ समय और तिथि निर्धारित की।
- यह निर्णय बाबा केदार के शीतकालीन निवास स्थान उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लिया गया।
चार धाम यात्रा
- यमुनोत्री धाम:
- स्थान: उत्तरकाशी ज़िला
- देवी यमुना को समर्पित।
- यमुना नदी भारत में गंगा नदी के बाद दूसरी सबसे पवित्र नदी है।
- गंगोत्री धाम:
- स्थान: उत्तरकाशी ज़िला
- समर्पित: देवी गंगा को।
- सभी भारतीय नदियों में सबसे पवित्र मानी जाती है।
- केदारनाथ धाम:
- स्थान: रुद्रप्रयाग ज़िला
- भगवान शिव को समर्पित।
- मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है।
- भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों (भगवान शिव के दिव्य स्वरूप) में से एक।
- बद्रीनाथ धाम:
- स्थान: चमोली ज़िला।
- पवित्र बद्रीनारायण मंदिर का घर।
- भगवान विष्णु को समर्पित।
- वैष्णवों के लिये पवित्र तीर्थस्थलों में से एक।