प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

कैमरून में झारखंड के मज़दूर फँसे

  • 18 Jul 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

कैमरून में फँसे झारखंड के 27 श्रमिकों ने मध्य अफ्रीकी देश से उन्हें निकालने में तत्काल सहायता के लिये भारत सरकार से अनुरोध किया है।

प्रमुख बिंदु:

  • सूत्रों के अनुसार, श्रमिकों को एक निजी कंपनी द्वारा 31 मार्च, 2024 को कैमरून लाया गया था।
    • हालाँकि कर्मचारियों को कंपनी से पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि उन्हें भोजन और जल की अत्यधिक कमी का सामना करना पड़ रहा है तथा वे बुनियादी ज़रूरतें भी नहीं जुटा पा रहे हैं।
  • विदेश मंत्रालय से अनुरोध है कि वह 27 फँसे हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सहायता करें।

कैमरून

  • यह पश्चिमी और मध्य अफ्रीका के संगम पर स्थित है
  • यह अफ्रीका का 24वाँ सबसे बड़ा और विश्व का 54वाँ सबसे बड़ा देश है।
    • इसकी राजधानी याउंडे है, जो देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है।
  • सीमावर्ती देश:
    • इसकी सीमा उत्तर-पूर्व में नाइजीरिया और चाड, पूर्व में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण-पूर्व में कांगो गणराज्य, दक्षिण में गैबॉन तथा इक्वेटोरियल गिनी एवं दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर से लगती है।
  • राहत:
    • कैमरून की भौगोलिक विविधता में उत्तरी सवाना, मध्य उच्चभूमि, दक्षिणी तटीय मैदान और माउंट कैमरून सहित पश्चिमी ज्वालामुखी पर्वत शामिल हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2