झारखंड ने बाढ़ प्रभावित असम को सहायता की प्रदान की | 22 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

असम के मुख्यमंत्री के अनुसार, झारखंड ने इस पूर्वोत्तर राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता के रूप में 2 करोड़ रुपए दिये।

मुख्य बिंदु

बाढ़ 

  • परिचय:
    • बाढ़ प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक बार आने वाला प्रकार है और यह तब होता है जब जल का अतिप्रवाह ऐसी भूमि को जलमग्न कर देता है जो आमतौर पर सूखी रहती है।
    • वर्ष 1998-2017 के बीच बाढ़ के कारण विश्व भर में 2 अरब लोग प्रभावित हुए हैं।
  • कारण
  • बाढ़ के प्रकार:
    • आकस्मिक बाढ़ (Flash Floods): ये तेज़ और अत्यधिक वर्षा के कारण होती हैं, जिससे जल का स्तर तेज़ी से बढ़ता है तथा नदियाँ, नाले, चैनल या सड़कें जलमग्न हो सकती हैं।
    • नदी द्वारा बाढ़ (River Floods): ये तब होती है जब लगातार वर्षा या बर्फ पिघलने से नदी अपनी क्षमता से ज़्यादा पानी भर जाती है।
    • तटीय बाढ़ (Coastal Floods): ये उष्णकटिबंधीय चक्रवातों और सुनामी से जुड़े तूफानी लहरों के कारण होती हैं।