लखनऊ शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 सितंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हिंदी दिवस के खास अवसर पर पाएँ 40% का विशेष डिस्काउंट सभी ऑनलाइन, पेनड्राइव कोर्सेज़, डीएलपी और टेस्ट सीरीज़ पर, साथ ही बुक्स पर 20% की छूट। ऑफर सिर्फ़ 13 से 14 सितंबर तक वैध

State PCS Current Affairs


झारखंड

मंईयां योजना के लिये झारखंड में कम आयु सीमा

  • 09 Sep 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में झारखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (MMSY) के लिये आयु सीमा में कमी को मंज़ूरी दी।

मुख्य बिंदु 

  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (MMSY) के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई है, जिसका उद्देश्य अतिरिक्त 800,000 महिलाओं को लाभ पहुँचाना है।
  • MMSY: यह योजना 3 अगस्त, 2024 को शुरू की गई है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपए दिये जाएंगे।
  • प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना के माध्यम से हर वर्ष सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 12,000 रुपए भेजे जाएंगे।

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना

  • उद्देश्य: इस योजना को लाभार्थियों तक सूचना एवं धन के तीव्र प्रवाह एवं वितरण प्रणाली में धोखाधड़ी को कम करने के लिये सहायता के रूप में परिकल्पित किया गया है।
  • कार्यान्वयन: इसे भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2013 को सरकारी वितरण प्रणाली में सुधार करने हेतु एक मिशन के रूप में शुरू किया गया था।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

  • यह योजना राज्य में बालिका शिक्षा, बाल विवाह को समाप्त करने और महिला सशक्तीकरण पर ज़ोर देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार किशोरियों को अच्छी शिक्षा के लिये कुल 40,000 रुपए की सहायता दे रही है।




close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2