IIT कानपुर का सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के साथ सहयोग | 20 Apr 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।

मुख्य बिंदु:

  • इसके तहत AFMS और IIT कानपुर दुर्गम क्षेत्रों में सैनिकों के सामने आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में नई प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान एवं विकास के लिये सहयोग करेंगे।
  • यह सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में स्थापित कंप्यूटेशनल मेडिसिन के लिये सशस्त्र बल केंद्र में AI डायग्नोस्टिक मॉडल विकसित करने के लिये तकनीकी विशेषज्ञता भी प्रदान करेगा, जो भारत में मेडिकल कॉलेजों में इस प्रकार का पहला मेडिकल कॉलेज है।
  • इस MoU के दायरे में फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियाँ और प्रशिक्षण मॉड्यूल के विकास की भी योजना बनाई जाएगी।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएँ 

  • सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) रक्षा मंत्रालय के तहत एक अंतर सेवा संगठन है, जो भारतीय सशस्त्र बलों को कवर करता है।
  • यह वर्ष 1948 में अस्तित्त्व में आया।