ABHA ID के माध्यम से सर्वाधिक टोकन | 01 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश ने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) ID के माध्यम से एक करोड़ टोकन सृजित करके कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्य बिंदु:

  • उत्तर प्रदेश एकमात्र भारतीय राज्य है जिसने अब तक कुल 1,43,00,000 टोकन सृजित करने की उपलब्धि हासिल की है।
    • उत्तर प्रदेश के बाद, आंध्र प्रदेश 60,33,104 टोकन के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक 42,57,944 टोकन के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • वर्ष 2007 में शुरू किये गए और वर्ष 2022 में नवीनतम अद्यतन किये गए भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक (IPHS) दिशा-निर्देश प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर की स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं तक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु गुणवत्ता मानक निर्धारित करते हैं।
    • ये मानक पूरे देश में सुसंगत, सुलभ और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करते हैं।
    • स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय, राज्य और ज़िला स्वास्थ्य संस्थानों को IPHS मानकों के अनुपालन की त्वरित निगरानी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने में सहायता करने के लिये एक डैशबोर्ड बनाया है।

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट्स (ABHA)       

  • ABHA ID एक अद्वितीय 14-अंकीय संख्या है, जिसका उपयोग किसी व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ने के लिये किया जाता है। यहाँ ABHA से तात्पर्य एक डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने से है, इसका लक्ष्य स्वास्थ्य देखभाल के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है।
  • कोई भी व्यक्ति निशुल्क स्वास्थ्य ID या ABHA के लिये आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) में नामांकन कर सकता है।
  • विशेषताएँ
    • इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR): ABHA इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड को एकीकृत करता है, जिससे रोगी की जानकारी के संग्रह और पुनर्प्राप्ति की सुविधा मिलती है।
      • इससे चिकित्सा इतिहास को बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवा वितरण को सुव्यवस्थित करने में सहायता मिलती है।
    • पोर्टेबिलिटी: एकाउंट्स को आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में परिवर्तित (पोर्टेबल) होने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जिससे लाभार्थियों को स्थान की परवाह किये बिना सेवाओं तक निर्बाध पहुँच की अनुमति मिलती है।
    • पारदर्शिता और जवाबदेही: डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाए रखने से ABHA स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही में वृद्धि होती है।