हरियाणा के नए मुख्य सचिव | 21 Feb 2025

चर्चा में क्यों?

हरियाणा सरकार ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

मुख्य बिंदु 

  • नई नियुक्तियाँ:
    • प्रमुख शासन सचिव:
      • सरकारी आदेश के अनुसार अनुराग रस्तोगी को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
      • वह वित्त आयुक्त, राजस्व तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त एवं योजना) का कार्यभार संभालते रहेंगे।
  • निर्वाचन आयोग:
    • ज्ञानेश कुमार को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।
    • विवेक जोशी को भारत निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।

राज्य के मुख्य सचिव

  • नियुक्ति:
    • मुख्य सचिव का चयन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है। चूंकि मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री की कार्यकारी कार्रवाई है, इसलिये यह राज्य के राज्यपाल के नाम पर की जाती है।
  • पद:
    • मुख्य सचिव का पद भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सिविल सेवाओं में सबसे वरिष्ठ पद है।
    • यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा का कैडर पद है।
    • मुख्य सचिव मंत्रिमंडल के सभी मामलों में मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार होता है।
  • कार्यकाल:
    • मुख्य सचिव के कार्यालय को कार्यकाल प्रणाली के संचालन से बाहर रखा गया है। इस पद के लिये कोई निश्चित कार्यकाल नहीं है।