नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

राजस्थान

गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स 2025

  • 21 Mar 2025
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

18 मार्च, 2025 को राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम (RMSCL) को ET गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।

मुख्य बिंदु

  • पुरस्कार के बारे में:
    • यह पुरस्कार राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम (RMSCL) को डिजिटल तकनीक के माध्यम से ऑक्सीजन संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिये प्रदान किया गया है। 
    • इसका उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं में नवाचार, डिजिटलीकरण और प्रभावी संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
  • राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम (RMSCL)
    • यह राज्य सरकार द्वारा संचालित सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये स्थापित किया गया है। 
    • इसकी स्थापना वर्ष 2011 में राजस्थान सरकार द्वारा की गई थी।
    • इसका मुख्य कार्य राज्य में आवश्यक औषधियों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
  • गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स 
    • ET गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है। 
    • ये पुरस्कार उन अग्रदूतों को प्रदान किये जाते हैं, जिन्होंने सार्वजनिक सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन को दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    • इस समारोह में पूरे भारत से 30 विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित कई राज्यों को भी पुरस्कार प्रदान किये गये।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2