राजस्थान
सैन्य अभ्यास डेज़र्ट हंट- 2025
- 03 Mar 2025
- 2 min read
चर्चा में क्यों?
भारतीय वायु सेना ने 24 से 28 फरवरी, 2025 तक वायु सेना स्टेशन जोधपुर में एकीकृत त्रि-सेवा विशेष बल अभ्यास, एक्सरसाइज़ डेज़र्ट हंट- 2025 का आयोजन किया।
मुख्य बिंदु
- विशेष बलों की भागीदारी:
- इस अभ्यास में भारतीय सेना के विशिष्ट पैरा (विशेष बल), भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो (MARCOS) और भारतीय वायु सेना के गरुड़ (विशेष बल) एक साथ आए।
- इन इकाइयों ने संयुक्त मिशनों को अंजाम देते हुए, कृत्रिम युद्ध वातावरण में अभ्यास किया।
- उद्देश्य और प्रमुख फोकस क्षेत्र:
- इस अभ्यास का उद्देश्य तीन विशेष बल इकाइयों के बीच अंतर-संचालन, समन्वय एवं तालमेल को बढ़ाना था।
- इसमें उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
- इस अभ्यास में हाई-इंटेंसिटी वाले अभ्यास शामिल थे, जिनमें शामिल हैं:
- एयरबॉर्न इंसर्शन
- प्रिसिज़न स्ट्राइक
- बंधक बचाव अभियान
- आतंकवाद विरोधी मिशन
- कॉम्बैट फ्री-फॉल्स
- अर्बन वॉरफेयर सिनेरियो
- विशेष बलों ने अपनी युद्ध तत्परता का परीक्षण करने के लिये वास्तविक परिस्थितियों में सैन्य अभ्यास किया।
- पर्यवेक्षण और रणनीतिक महत्त्व:
- वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने संयुक्त परिचालन सिद्धांतों को मान्य करने के लिये अभ्यास का पर्यवेक्षण किया।
- इस अभ्यास ने निर्बाध अंतर-सेवा सहयोग को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।