चक्रवात रेमल | 27 May 2024

चर्चा में क्यों?

बंगाल की खाड़ी में गहरा दाब चक्रवात "रेमल" में परिणत हो चुका है, जिससे पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों के लिये संभावित खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई है

मुख्य बिंदु:

  • राँची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के मौसम विज्ञानियों ने प्रभावित क्षेत्रों में चक्रवात रेमल की महत्त्वपूर्ण प्रभाव की आशंका जताई है और गंभीर चक्रवाती तूफान के लिये चेतावनी जारी की है।
    • IMD के द्वारा 26 मई से 31 मई, 2024 तक राज्य के कई हिस्सों में तड़ित झंझा, आकाशीय तड़ित और तेज़ आँधियों का पूर्वानुमान किया गया है।
    • मौसम की इन स्थितियों से जमशेदपुर, राँची, बोकारो, गुमला, हज़ारीबाग, सिमडेगा समेत कई ज़िलों पर असर पड़ने की आशंका है।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की सूची में इस चक्रवात का 'रेमल' नाम ओमान द्वारा दिया गया है। इस  प्री-मॉनसून सीज़न- 2024 में इस क्षेत्र में आने वाला यह पहला चक्रवात है।
  • अरबी भाषा में 'रेमल' का अर्थ 'रेत' होता है।