प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में हिरासत में मौत

  • 18 Jul 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना ज़िले में पारधी आदिवासी समुदाय ने एक आदिवासी व्यक्ति की पुलिस हिरासत में कथित मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मुख्य बिंदु

  • हिरासत में मौत वह है जो किसी व्यक्ति की कानून प्रवर्तन अधिकारियों की हिरासत में या सुधारात्मक सुविधा में होने पर होती है।
  • यह विभिन्न कारणों से हो सकती है, जैसे अत्यधिक बल का प्रयोग, उपेक्षा या अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार।
  • भारतीय विधि आयोग के अनुसार, गिरफ्तार या हिरासत में लिये गए व्यक्ति के विरुद्ध किसी लोक सेवक द्वारा किया गया अपराध हिरासत में हिंसा के समान है।

पारधी जनजाति

  • यह ज़्यादातर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में पाया जाता है।
  • पारधी शब्द मराठी शब्द ‘परध’ जिसका अर्थ है शिकार करना और संस्कृत शब्द ‘पापर्धी’ जिसका अर्थ है शिकार किया जाने वाला शिकार।
  • वे राजस्थानी और गुजराती की मिश्रित बोलियाँ बोलते हैं, मुख्यतः वागड़ी और पारधी भाषाएँ।
    • ये भाषाएँ पश्चिमी इंडो-आर्यन भाषा समूह की भील भाषाओं में वर्गीकृत हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2