बिहार में गंडकी नदी पर पुल ढहा | 09 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के सारण ज़िले में गंडकी नदी पर बना 15 वर्ष  पुराना पुल ढह गया, जो 24 घंटे के भीतर ज़िले में पुल ढहने की तीसरी घटना थी।

मुख्य बिंदु

गंडक नदी 

  • परिचय:
    • गंडक नदी को नेपाल में गंडकी और नारायणी नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक महत्त्वपूर्ण नदी है जो भारत तथा नेपाल के उत्तरी भाग से होकर प्रवाहित होती है।
    • बिहार में वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिज़र्व इसी नदी के तट पर स्थित है।
  • स्रोत:
    • गंडक नदी का उद्गम तिब्बत में धौलागिरी के उत्तर में नेपाली सीमा के पास है,जो कि समुद्र तल से 7620 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह नदी हिमालय से निकलती है और 630 किलोमीटर प्रवाहित होती है, जिसमें से 445 किलोमीटर भारत में तथा 185 किलोमीटर नेपाल में है।
  • अपवाह बेसिन:
    • गंडक नदी का कुल जल निकासी बेसिन क्षेत्र 29,705 वर्ग किलोमीटर है।
    • यह नदी भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर प्रवाहित होती है तथा हाजीपुर से नीचे पटना के पास गंगा में मिल जाती है।
  • सहायक नदियाँ:
    • गंडक नदी की प्रमुख सहायक नदियों में मायांगदी, बारी, त्रिसूली, पंचनद, सरहद, बूढ़ी गंडक शामिल हैं।