बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं को मंज़ूरी | 28 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बिहार और उत्तर-पूर्व में 5,500 करोड़ रुपए से अधिक की बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं को मंज़ूरी प्रदान की गई है।

  • आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने त्रिपुरा में खोवाई से हरिना तक राष्ट्रीय राजमार्ग तक 135 किमी. लंबी सड़क को पक्का और दो लेन करने तथा उसके सुधार एवं चौड़ीकरण के लिये 2,486.78 करोड़ की परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है।

नोट: CCEA ने वर्ष 2024 के लिये खोपरा हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को भी मंज़ूरी प्रदान की है।

मुख्य बिंदु:

  • बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने वाले गंगा पर 4.56 किमी. लंबे छह लेन पुल को कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी।
  • पटना ज़िले में दीघा और सारण ज़िले में सोनपुर, वर्तमान में एक रेल-सह-सड़क पुल से जुड़े हुए हैं जिसका उपयोग केवल हल्के वाहनों द्वारा किया जा सकता है।
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री के अनुसार, नया पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा तथा भारी वाहनों द्वारा परिवहन की अनुमति प्रदान करेगा।
  • इस परियोजना, जिससे वैशाली जैसे बौद्ध तीर्थस्थलों के लिये कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा, को पूरा होने में 42 महीने लगेंगे