ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

मध्य प्रदेश

अंबेडकर जयंती

  • 15 Apr 2025
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्य बिंदु

  • डॉ. अंबेडकर के बारे में:
    • परिचय:
      • डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म वर्ष 1891 में महू, मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में हुआ था।
      • उन्हें भारतीय संविधान का जनक (Father of the Indian Constitution) माना जाता है और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे।
      • वह संविधान निर्माण की मसौदा समिति के अध्यक्ष (Chairman of the Drafting Committee) थे।
      • वह एक प्रसिद्ध राजनेता थे, जिन्होंने दलितों और अन्य सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिये लड़ाई लड़ी।
    • योगदान:
      • उन्होंने मार्च 1927 में उन हिंदुओं के खिलाफ महाड़ सत्याग्रह (Mahad Satyagraha) का नेतृत्व किया जो नगरपालिका बोर्ड के फैसले का विरोध कर रहे थे।
      • उन्होंने तीनों गोलमेज़ सम्मेलनों (Three Round Table Conferences) में भाग लिया।
      • वर्ष 1932 में डॉ. अंबेडकर ने महात्मा गांधी के साथ पूना समझौते पर हस्ताक्षर किये, जिससे उन्होंने दलित वर्गों (सांप्रदायिक एवार्ड) हेतु पृथक निर्वाचन मंडल की मांग के विचार को छोड़ दिया।
      • हिल्टन यंग कमीशन (Hilton Young Commission) के समक्ष प्रस्तुत उनके विचारों ने भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI) की नींव रखने का कार्य किया।
    • बौद्ध धर्म अपनाना:
      • हिंदू कोड बिल (Hindu Code Bill) पर मतभेद को लेकर उन्होने वर्ष 1951 में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
      • उन्होंने बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया तथा 6 दिसंबर, 1956 (महापरिनिर्वाण दिवस) को उनका निधन हो गया।
      • चैत्य भूमि मुंबई में स्थित है, जो बी आर अंबेडकर स्मारक के रूप में जानी जाती है।
      • वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • महत्त्वपूर्ण कार्य:
    • पत्रिकाएँ: 
      • मूकनायक (1920)
      • बहिष्कृत भारत'  (1927)
      • समता (1929)
      • जनता (1930)
    • पुस्तकें:
      • जाति प्रथा का विनाश
      • बुद्ध या कार्ल मार्क्स
      • अछूत: वे कौन थे और अछूत कैसे बन गए 
      • बुद्ध और उनके धम्म
      • हिंदू महिलाओं का उदय और पतन
    • संगठन:
      • बहिष्कृत हितकारिणी सभा (1923)
      • स्वतंत्र लेबर पार्टी (1936)
      • अनुसूचित जाति फेडरेशन (1942)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2