भारत में 628 बाघों की मृत्यु | 29 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

सरकार के आँकड़ों के अनुसार, विगत पाँच वर्षों में भारत में प्रकृत्या, अवैध शिकार सहित अन्य कारणों से कुल 628 बाघों की मृत्यु हुई।

मुख्य बिंदु

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के अनुसार, वर्ष 2019 में 96, वर्ष 2020 में 106, वर्ष 2021 में 127, वर्ष 2022 में 121 और वर्ष 2023 में 178 बाघों की मृत्यु हुई।
    • इस अवधि के दौरान बाघों द्वारा किये गए हमलों से 349 लोगों की मृत्यु हुई, जिनमें से 200 मामले मात्र महाराष्ट्र से थे।
    • उत्तर प्रदेश में बाघों के हमलों से 59 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि मध्य प्रदेश में 27 लोगों की मृत्यु हुई।
  • भारत ने बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये 1 अप्रैल, 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया था।
    • वर्तमान में भारत में 55 बाघ अभयारण्य हैं, जो 78,735 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में विस्तृत हैं जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 2.4% है।