नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

मध्य प्रदेश

51वें खजुराहो नृत्य समारोह

  • 27 Feb 2025
  • 4 min read

चर्चा में क्यों? 

20 से 26 फरवरी 2025 तक मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले के खजुराहो में 51वें खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। 

मुख्य बिंदु

 

खजुराहो नृत्य महोत्सव के बारे में:

  • आयोजन : 
    • इस महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग द्वारा किया गया। 
  • स्थान: 
  • आरंभ:
    • खजुराहो नृत्य महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1975 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इसका आयोजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा किया जा रहा है।
  • उत्सव का उद्देश्य:
    • इस महोत्सव के माध्यम से विभिन्न भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों जैसे भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम, कथकली, यक्षगान आदि का प्रदर्शन किया जाता है।
    • पारंपरिक नृत्य के साथ-साथ नृत्य के नए प्रयोगों और नृत्यकला के समृद्ध रूपों को प्रोत्साहन दिया जाता है।
    • इस उत्सव के माध्यम से खजुराहो के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जाता है।
    • महोत्सव में विभिन्न कारीगरों और हस्तशिल्प कलाकारों को एक मंच मिलता है, जिससे वे अपनी कला और शिल्प को प्रदर्शित कर सकते हैं।
  • उत्सव की प्रमुख गतिविधियाँ:
    • शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले)
      • 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकंड तक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
    • भव्य शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियाँ:
      • भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम, कथकली, यक्षगान आदि नृत्य रूप प्रस्तुत किये गए।
    • हुनर मेला – हस्तशिल्प एवं कला प्रदर्शनी:
    • लाइव प्रदर्शनी:
      • टेराकोटा कला, बुंदेली चित्रकला, मनकों के आभूषण और अन्य स्थानीय कलाओं की प्रदर्शनी।

खजुराहो मंदिर

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2