ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश का 25वाँ वन्यजीव अभयारण्य

  • 16 Apr 2025
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश सरकार ने सागर ज़िले में एक नए वन्यजीव अभयारण्य की घोषणा की है, जिसका नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य रखा गया है।

मुख्य बिंदु

 अभयारण्य के बारे में:

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर अभ्यारण्य सागर ज़िले के उत्तर सागर वन प्रभाग, तहसील बंडा और शाहगढ़ वन के 258.64 वर्ग किमी. आरक्षित वन क्षेत्र में फैला होगा। 
  •  यह अभयारण्य बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को समर्पित है। इसके साथ ही राज्य में 25 वन्यजीव अभयारण्य हो गए हैं

महत्त्व 

  • यह क्षेत्र अभ्यारण्य घोषित होने से यहाँ रहने वाले वन्यजीवों जैसे तेंदुआ, सियार, चीतल, नीलगाय आदि की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित होगा।
  • अवैध शिकार और वनों की कटाई पर नियंत्रण लगेगा।
  • जैवविविधता में वृद्धि होगी।
  • राज्य में प्राकृतिक पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे।

राज्य के प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य 

अभयारण्य

ज़िला / स्थान

अभयारण्य

ज़िला / स्थान

बगदरा

सिंगरौली

रातापानी

औबेदुल्लागंज

पचमढ़ी

होशंगाबाद

केन घड़ियाल

पन्ना

बोरी

होशंगाबाद 

सैलाना

रतलाम

पनपथा

उमरिया

खेओनी

देवास

गांधी सागर

मंदसौर

सरदारपुर

धार

पेंच (मोघली)

सिवनी

नरसिंहगढ़

राजगढ़

गंगऊ

पन्ना

संजय (डुबरी)

सीधी

फेन

मंडला

चंबल

(राज्य सीमा क्षेत्र)

घाटीगाँव

ग्वालियर

सिंघौरी

औबेदुल्लागंज

रालामंडल

इंदौर

नौरादेही

सागर

कर्माझिरी

सिवनी

सोन घड़ियाल

सीधी

वीरांगना दुर्गावती

दमोह

ओरछा

टीकमगढ़

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2