संथाल विद्रोह की 169वीं वर्षगाँठ | 03 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में संथाल विद्रोह की 169वीं वर्षगाँठ मनाई गई। प्रधानमंत्री ने संथाल जनजाति समुदाय के बलिदान और वीरता को नमन किया।

मुख्य बिंदु:

  • ब्रिटिश राज के खिलाफ विद्रोह की सबसे प्रसिद्ध घटनाओं में से एक संथाल विद्रोह वर्ष 1855 और 1857 में हुआ था
  • यह भारत का पहला बड़ा किसान विद्रोह था, जो वर्ष 1793 में स्थायी बंदोबस्त के कार्यान्वयन से प्रेरित था
  • इसका नेतृत्व चार भाइयों सिद्धो, कान्हो, चाँद और भैरव मुर्मू ने बहनों फूलो एवं झानो के साथ मिलकर किया था तथा यह बिहार के क्षेत्रों में फैला था।

संथाल जनजाति

  • संथाल भारत में गोंड और भील के बाद तीसरा सबसे बड़ा अनुसूचित जनजाति समुदाय है।
  • उनकी सबसे बड़ी संख्या देश के पूर्वी भाग में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा राज्यों में है।
  • भाषा:
  • धर्म:
    • वे प्रकृति पूजक हैं और उन्हें अपने गाँवों में जाहेर (पवित्र उपवन) में श्रद्धा अर्पित करते देखा जा सकता है।
  • व्यवसाय:
    • अधिकांश संथाल कृषक हैं, जो अपने खेतों या वनों पर निर्भर हैं।
    • मौसमी वन संग्रह उनकी सहायक आय के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है।