-
11 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस-35: बिहार जैसे आपदा-संवेदनशील क्षेत्रों में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को समुदाय-आधारित आपदा प्रबंधन रणनीतियों का अभिन्न अंग कैसे बनाया जा सकता है? विचार कीजिये। (38 अंक)
-
11 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 35: जैव प्रौद्योगिकी के कौन-कौन से प्रमुख अनुप्रयोग कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, जैवविविधता संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं? उपयुक्त उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
10 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 34: डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (Digital Public Infrastructure) किस प्रकार व्यापक डिजिटल परिवर्तन और समावेशी सेवा वितरण को सशक्त बनाती है? इसके महत्त्व, प्रभाव और भारत जैसे विकासशील देशों के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
10 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 34: वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रही तीव्र प्रगति को देखते हुए, भारत के लिये एक सुसंगत एवं प्रभावी AI नियामक ढाँचा विकसित करना क्यों आवश्यक है? भारत की आवश्यकताओं एवं संदर्भों के अनुरूप एक समग्र AI गवर्नेंस मॉडल को तैयार करने एवं कार्यान्वित करने हेतु किन रणनीतिक कदमों की आवश्यकता है — विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
09 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 33: भारत में 5G तकनीक डिजिटल परिवर्तन का एक नया युग प्रारंभ करने की क्षमता रखती है। 5G की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये तथा विशेष रूप से बिहार जैसे राज्यों में इसके प्रभावी कार्यान्वयन में आने वाली प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
09 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 33: भारत यदि वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अपनी पूर्ण क्षमता का लाभ उठाना चाहता है, तो उसे अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को सशक्त रूप से प्रोत्साहित करना चाहिये। चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
08 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 32: आदित्य-एल1 मिशन के प्रमुख वैज्ञानिक उद्देश्यों को स्पष्ट कीजिये। साथ ही, इस मिशन की अंतरिक्ष अनुसंधान, जलवायु विज्ञान की समझ और भारत की तकनीकी प्रगति में भूमिका का समग्र मूल्यांकन कीजिये। (38 अंक)
-
08 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 32: भारत में प्रौद्योगिकी-सक्षम स्वास्थ्य सेवा प्रणाली ने स्वास्थ्य क्षेत्र की पहुँच, कार्यकुशलता एवं गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस संदर्भ में, देश में डिजिटल स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख पहलों और इसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
07 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 31: नैनो प्रौद्योगिकी का कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में क्या प्रभाव है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ इसके विभिन्न अनुप्रयोगों की चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
07 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 31: इसरो के हालिया मिशन किस प्रकार भारत को एक प्रक्षेपण यान प्रदाता से विकसित होकर वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी बनने की दिशा में ले जा रहे हैं? विश्लेषण कीजिये।(38 अंक)
-
04 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 29: भारतीय रुपए के अंतर्राष्ट्रीयकरण से संभावित लाभ और संबंधित जोखिम क्या हैं? साथ ही, इसके भारतीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
04 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 29: बिहार में कृषि उत्पादन को प्रभावित करने वाले प्रमुख अवरोधक कौन-कौन से हैं? साथ ही, इन चुनौतियों से निपटने के लिये कौन-कौन सी रणनीतिक पहल की जा सकती हैं? (38 अंक)
-
03 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 28: बिहार कृषि-निवेश प्रोत्साहन नीति, 2020 के प्रमुख उद्देश्यों की व्याख्या कीजिये। साथ ही, यह नीति राज्य में कृषि निवेश और मूल्य संवर्द्धन को बढ़ावा देने में कैसे सहायक है, चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
03 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 28: स्वतंत्रता के बाद से भारत में अपनाई गई योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था ने आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लक्ष्यों को किस हद तक प्राप्त किया है? विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
02 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 27: स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत में एक एकीकृत और पारदर्शी संपत्ति सत्यापन ढाँचा प्रदान करने में कैसे योगदान देती है? (38 अंक)
-
02 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 27: बिहार के प्रमुख भू-आकृतिक प्रभागों की पहचान कीजिये और उनकी विशिष्ट भौगोलिक विशेषताओं का विस्तार से वर्णन कीजिये। (38 अंक)
-
01 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 26: ग्लेशियल झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) क्या होती है? इसके प्रमुख कारणों की पहचान कीजिये और विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों में इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
01 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 26: एल नीनो और ला नीना जैसी मौसमी घटनाएँ भारतीय मानसून एवं जलवायु प्रतिरूप को गहराई से प्रभावित करती हैं। वर्ष 2023 में उत्पन्न एल नीनो घटना के संदर्भ में, भारत की मौसम प्रणालियों, कृषि और अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, इसकी तुलना ला नीना के प्रभाव से संक्षेप में कीजिये। (38 अंक)
-
31 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 25: बिहार में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिये कौन-कौन सी औद्योगिक प्रोत्साहन पहल लागू की गई हैं? राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिये अपनाई गई प्रमुख रणनीतियों और कार्यक्रमों की चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
31 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 25: उष्णकटिबंधीय चक्रवात कैसे बनते हैं, उनकी प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? भारतीय संदर्भ में इनके सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)